
जी हाँ आज वीणापाणी आपको ले जा रहा हैं चीन,अभी तक चांदनी चौक टू चाइना रिलीज़ नही हुई ,पता नही मूवी कैसी हैं ? संगीत भी मैंने नही सुना । पर क्या आप में से किसी ने भी चीनी संगीत सुना हैं ?क्या आप जानते हैं भारतीय संगीत की तरह ही चीन का भी संगीत हैं ,चीनी संगीत । युवो .....अरे मै नही युवराज मूवी का शीर्षक लिख रही हूँ ,नही किसी का नाम ,युवो अर्थात चीन का संगीत ,जी चीन में संगीत के लिए युवो ही शब्द हैं ,इस शब्द का अर्थ हैं पवित्रता .चीन में संगीत को बहुत पवित्र दर्जा प्राचीनकाल से ही प्राप्त हैं ,महान दार्शनिक कनफ्यूशस संगीत की महत्ता बताते हुए कहते हैं "अच्छे संस्कार कविता से बनने प्रारम्भ होते हैं ,शालीनता के नियमो से दृढ़ होते हैं ,और संगीत के द्वारा पूर्णता को प्राप्त होते हैं । "
संगीत के स्वरों को चीन में ल्यु कहा जाता हैं ,चीनी संगीत का स्केल पॉँच स्वरों ...कुंग,शेंग,चिओओ चिह ,तथा यु का होता था ,जो भारतीय संगीत के भूपाली राग के स्वरों सा, ,रे, ग, प, ध से मिलता हैं ,इन स्वरों का सबंध सम्राट शुन ने ऋतू ,तत्व ,वर्ण ,दिशा और ग्रहों से भी जोड़ा ,। यह बात और भी गौरव पूर्ण लगेगी की भारतीय भिक्षु चीन जाते थे ,और वहां चीनी लोगो को उपदेश देते थे ,वहां इन भारतीय भिक्षुओ ने "चिन" नमक वाद्य को अपनाया ,पर इस चीन के 'चिन' वाद्य को भारतीय तरीके से बजाकर प्रचारित किया । इस वाद्य पर उन्होंने गमके बजाई और चीनी संगीत को उन्नत किया । एक तुर्की संगीतज्ञ ने अपने देश के सातों स्वरो का समावेश तुर्की संगीत में किया , किंतु प्राधान्य वहां पॉँच स्वरों के स्केल का ही रहा हैं । संगीत का रूप बहुत सरल हैं यहाँ का संगीत शांति का भाव लिए हुए हैं । नही तो भारतीय संगीत की तरह पूर्ण आध्यात्मिक भाव हैं ,नही पश्चिमी संगीत की तरह भौतिक ,चिन का संगीत शांत हैं ,सरल हैं सहज हैं ,किंतु बहुत सुंदर हैं .
चीनी संगीत पर पाश्चात्य संगीत का बहुत प्रभाव पड़ा हैं ,किंतु पारंपरिक चीनी संगीत को संरक्षित करने के उपाय भी किए जा रहे हैं । चीनी संगीत में कई सुमधुर ध्वनी प्रदान करने वाले वाद्यों का समावेश भी हैं जिनका विस्तृत विवरण अगली किसी पोस्ट में. फिलहाल सुनिए चीनी वाद्य शेंग पर श्री ng Cheuk -yin का वादन .
इति
वीणा साधिका
राधिका
सन्दर्भ : "संगीत "
चीनी संगीत के बारे में थोड़े में ही ज़्यादा बताने का आभार.
जवाब देंहटाएंयह तो नयी जानकारी है...
जवाब देंहटाएंराधिका जी ,नव वर्ष की आप को और आप के परिवार में सभी को ढेर सारी शुभ कामनाएं .
हर दिन संगीतमय गुनगुनाता रहे...
*****sunder jankari
जवाब देंहटाएंबहुत बढ़िया जानकारी नववर्ष की बधाई
जवाब देंहटाएंचीनी फ़िल्मो का संगीत वाकई बड़ा शानदार होता है.. एक फिल्म है शाउलिन शॉकर, उस फिल्म के गाने मुझे पसंद है..
जवाब देंहटाएंनये साल में आपके ब्लॉग का नया ले आउट बहुत सुंदर है
चीनी "युवो" के बारे मेँ पहली बार ही ये सब पढा राधिका जी शुक्रिया एक अछूते विषय पर बहुत सुँदर पोस्ट लिखी आपने मन को बहुत भाया
जवाब देंहटाएंस-स्नेह,
- लावण्या
चीनी संगीत के बारे में हो सके तो और लिखियेगा. वहां का जो संगीत फिल्मों में सुने पड़ता है बहुत आकर्षित करता है.
जवाब देंहटाएंराधिका बुधकर जी
जवाब देंहटाएंनमस्कार
वीणापानी टू चाइना के माध्यम से आपने
अल्प ही सही लेकिन महत्वपूर्ण जानकारी
से अवगत कराया है .
आपका
विजय
बहुत अच्छी जानकारी रही....धन्यवाद
जवाब देंहटाएंvery nice... congrats...
जवाब देंहटाएंkulwant singh
http://kavikulwant.blogspot.com
पता नहीं क्यों पर संगीत बजा नहीं, कोई और प्लेयर पर भी कोशिश कीजिये ना।
जवाब देंहटाएंजानकारी बढ़िया लगी।
बहुत खूब एक नए संगीत और संस्कृति के बारे में जान कर ख़ुशी हुई। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
जवाब देंहटाएंराधिका जी, चीनी पर संगीत बहुत बढ़िया जानकारी....धन्यवाद
जवाब देंहटाएंWah..wa
जवाब देंहटाएंsundar jaankari diya hai,aapne,iske liye,dhanyawaad.
जवाब देंहटाएंआपकी संगीत साधना का पथ
जवाब देंहटाएंनिरंतर प्रशस्त हो...मंगल कामनाएँ.
ब्लाग का यह रूप मनोहारी
और प्रस्तुति ज्ञानवर्द्धक है.
==========================
डॉ.चन्द्रकुमार जैन
बहुत बढ़िया जानकारी शुक्रिया एक अछूते विषय पर बहुत सुँदर पोस्ट लिखी
जवाब देंहटाएंnice post congratulation to u
जवाब देंहटाएंआपका ब्लॉग जानकीरियों का पिटारा और संगीत की सार्वभौमिकता दोंनो को बेहतरीन समावेश है.....मेरी यह पहली आपके ब्लॉग की यात्रा है निरंतर आने की आर्ज़ू है शायद आ सकूं....बधाई एक स्वस्थ और पूर्ण लेख के लिए.......
जवाब देंहटाएंचीनी संगीत के बारे में जानकारी देने के लिये आभार ।
जवाब देंहटाएंbahot hi badhiya jaankari raadhika ji..dhero badhai aapko...
जवाब देंहटाएंregards
arsh
राधिका जी,
जवाब देंहटाएंआपका ब्लॉग बहुत आकर्षक है यह कहना मुझे उतना अच्छा नहीं लग रहा जितना यह कहना कि इसमें जो समाहित है, निहित है वह उससे कही ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक है । आपके सार्थक प्रयास अवश्य सफल हों, ऐसी मेरी शुभकामना है ।
bahut sunder blog hai aapkaa sangeet ke baare me adhik jaankari to nahi hai par aapke maadhyam se ho jaayegi dhnyvaad
जवाब देंहटाएं